Home देश अमरनाथ यात्रा : 3 जुलाई को खुलेंगे बाबा बर्फानी के कपाट

अमरनाथ यात्रा : 3 जुलाई को खुलेंगे बाबा बर्फानी के कपाट

97
0
Spread the love

श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के पास बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 39 दिन होंगे। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। डीजीपी नलिन प्रभात और मुख्य सचिव अटल डुल्लू जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की अंतिम तारीखों पर मुहर लगा दी गई। श्रद्धालु अब 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।


Spread the love