जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात व बूंदाबांदी, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर के चलते ठंड और बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद लगातार चार दिनों तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली के लिए ठंड और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।कोहरे के चलते कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं धुंध की वजह से श्री माता वैष्णो देवी में कटड़ा-सांझीछत हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही।



