Home छत्तीसगढ़ एक हँसी शाम राजहरा सहपाठियों के नाम

एक हँसी शाम राजहरा सहपाठियों के नाम

197
0
Spread the love

रविवार को प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित

भिलाई    

राजहरा सहपाठी मिलन समारोह समिति द्वारा वर्ष 2010 से निरंतर लौह नगरी दल्ली राजहरा में अपनी शिक्षा पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को एक साझा मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसी परंपरा को कायम रखते हुए एक फरवरी 2026 दिन रविवार को प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से भी पूर्व छात्र शामिल होने आए हैं।

सन 1973 से लेकर 1994 तक मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों का यह समूह जब एक-दूसरे से मिलता है, तो पुरानी यादें, बीते पल और स्कूल जीवन की बातें फिर से जीवंत हो उठती हैं। जीवन के इस पड़ाव पर आकर भी सभी अपने अतीत को याद करते हुए आपसी मिलन का आनंद लेते हैं।सभी की यही कामना है कि यह आत्मीय मिलन का सिलसिला यूँ ही निरंतर चलता रहे।


Spread the love