Home छत्तीसगढ़ एमसीबी : अमृत धारा महोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

एमसीबी : अमृत धारा महोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

26
0
Spread the love

15 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

एमसीबी/12 फरवरी 2026

जिले में आयोजित होने वाले अमृत धारा महोत्सव के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य मंच, ग्रीन रूम एवं जलपान व्यवस्था में शांति एवं व्यवस्थाओं के लिए लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को दायित्व सौंपा गया है। उनके सहयोग के लिए सुश्री श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं वीआईपी दीर्घा एवं बैठक व्यवस्था में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केल्हारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए विनीत कुमार सिंह, नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम दिवस पर निर्धारित स्थलों में उपस्थित रहकर समन्वय, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Spread the love