Home छत्तीसगढ़ एम्स: तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की दर्दनाक मौत

एम्स: तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की दर्दनाक मौत

21
0
Spread the love

रायपुर.

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स रायपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।जानकारी के अनुसार मृतक अस्पताल के बी-ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड में भर्ती था। उपचार के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा अमला सक्रिय हुआ।


Spread the love