Home मनोरंजन कारन जोहर से सोशल मीडिया पर यूजर ने पूछा सवाल…

कारन जोहर से सोशल मीडिया पर यूजर ने पूछा सवाल…

62
0
Spread the love

फिल्म निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया है। उन्होंने कई विषयों पर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने अपने शक्ति और पछतावे पर बातचीत की है। उन्होंने कई प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। करण जौहर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम के थ्रेड पर अपना अकाउंट बनाया है।

करण जौहर ने फैंस के प्रश्नों के उत्तर कहा दिए है?
शनिवार को करण जौहर ने थ्रेड पर चर्चा की और फैंस के साथ आस्क करण एनीथिंग सेशन किया। इसमें उन्होंने कई विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए है। कई प्रश्न निर्देशक के काम और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े हुए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है,”मैं अगले 10 मिनट तक आपके पास मौजूद हूं। आप मुझसे कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं।”

इसके बाद उनसे कई प्रश्न पूछे गए हैं। इस पर एक ने पूछा है,
“क्या आप गे हो।”

इस पर करण जौहर ने लिखा है,

“क्या आपको मुझमें दिलचस्पी है?”

करण जौहर से पूछा गया कि उन्हें किस बात का पछतावा है? इसपर उन्होंने कहा है कि उन्हें कभी भी श्रीदेवी को डायरेक्ट करने का अवसर नहीं मिला है। इस बात का उन्हें पछतावा है। जब उनसे से पूछा गया कि उनकी ताकत किसमें है। इस पर उन्होंने कहा है कि उनकी ताकत उनकी मोटी चमड़ी में है।

करण जौहर और शाह रुख खान क्या साथ कर रहे हैं काम?
जब उनसे पूछा गया कि क्या धर्मा और शाहरुख खान एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रश्नों को मत पूछिए, जिनके लिए मुझे झूठ बोलना पड़ जाए। करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अहम भूमिका है।

करण जौहर कितने वर्षों के बाद निर्देशन की कुर्सी पर वापस लौटे है?
करण जौहर 6 वर्षों के बाद निर्देशन की कुर्सी पर वापस लौटे है। फिल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र की भी अहम भूमिका है। इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने भी कैमियो भूमिका की है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।


Spread the love