Home Uncategorized कोरबा में प्रेमिका का गला रेंत कर प्रेमी ने की खुदकुशी

कोरबा में प्रेमिका का गला रेंत कर प्रेमी ने की खुदकुशी

26
0
Spread the love

कोरबा.

एक प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवक शुभम नायडू ने युवती निशा श्रीवास का गला काट दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के समय निशा गंभीर रूप से घायल थी और उसने अपनी सहेली को वीडियो कॉल कर मदद मांगी। दम तोड़ती आवाज में निशा ने पूरी घटना की जानकारी दी।बताया गया कि शुभम ने निशा के गले को तीन से चार बार चाकू से रेंता, जिससे वह बेहोश हो गई। शुभम को लगा कि निशा की मौत हो गई है, इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। निशा ने अस्पताल में बताया कि जब उसे होश आया, तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने किसी तरह अपनी सहेली को वीडियो कॉल किया और लाइव लोकेशन भेजी।


Spread the love