Home छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही : शासकीय उद्यान रोपणी मरवाही के आम फल बहार...

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शासकीय उद्यान रोपणी मरवाही के आम फल बहार की नीलामी हेतु निविदा 16 मार्च तक आमंत्रित

4
0
Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 09 मार्च 2026

शासकीय उद्यान रोपणी मरवाही के आम फल बहार की नीलामी हेतु निविदा 16 मार्च सोमवार तक दोपहर 12 बजे तक आमंत्रित किया गया है। प्राप्त निविदा 16 मार्च को दोपहर 2 बजे खोली जाएगी। आम फल बहार के लिए न्यूनतम राशि 5 लाख रुपये और अमानत राशि 50 हजार रूपए रखा गया है। इच्छुक व्यवसायी मोहर बंद लिफाफे में निविदा जमा कर सकते हैं। निर्धारित राशि बैंक ड्राफ्ट या नगद राशि सहायक संचालक उद्यान, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नाम देय होगा। निविदा कर्ता को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना होगा। साथ ही जमानतदार को 50 रूपए के स्टाम्प में जमानत देना होगा। निविदा की शर्ते एवं अन्य जानकारी कार्यालय उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणिय मरवाही से प्राप्त कर सकते है।


Spread the love