Home Uncategorized चंद्रपुर मंदिर दर्शन को जा रहे टाटा मैजिक में लगी भीषण आग

चंद्रपुर मंदिर दर्शन को जा रहे टाटा मैजिक में लगी भीषण आग

32
0
Spread the love

अंबिकापुर,

दरिमा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत कुम्हरता निवासी रवि कुमार प्रजापति के स्वामित्व वाली टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो सुरक्षित बच निकले। हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार, रवि कुमार प्रजापति ने करीब दो माह पूर्व ही टाटा मैजिक वाहन खरीदा था। रविवार की रात वाहन स्वामी चंद्रपुर मंदिर दर्शन के लिए गांव के आठ लोगों को लेकर निकला था। सभी लोग धार्मिक यात्रा पर थे और उत्साह के साथ सफर कर रहे थे।


Spread the love