Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

222
0
Spread the love

 राज्य के अधिकांश हिस्सों में छाए रहेंगे हल्के और घने बादल

  रायपुर, 9 जून 2021

भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।


Spread the love