Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

23
0
Spread the love

 रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में 10 से 15 मीटर की दूरी पर भी वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिख रही थीं। इस स्थिति के कारण सड़कों पर आवाजाही में कमी आई, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के आसपास कोहरा छंटने पर धूप का अनुभव हुआ। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।


Spread the love