धमतरी। जिला अस्पताल धमतरी में एक 28 साल की महिला ने जलपरी जैसा एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे। बच्चे का जब जन्म हुआ तो डॉक्टर-नर्स हैरान रह गए। जन्म के तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई।



