Home छत्तीसगढ़ जय श्रीराम का उद्घोष कर घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा युवक मुस्लिम...

जय श्रीराम का उद्घोष कर घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा युवक मुस्लिम निकला

25
0
Spread the love

 भिलाई.

भगवा कपड़े पहनकर साधु के रूप में घर-घर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने उक्त युवक और उसके साथी से पूछताछ की तो पता चला कि वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क करने के बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ 107,16( शांति भंग होने की आशंका) की कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो युवक साधु का भेष धारण कर तंबूरा बजाते हुए राम-राम और जय श्रीराम का उद्घोष कर घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को उन पर शक हुआ तो उन्होंन बजरंग दल क कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। बजरंगियों ने एक संदिग्ध युवक को रोककर जब भगवान राम के पिता का नाम पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद गायत्री मंत्र सुनाने को कहा तो वह घबराकर रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। इस पर बजरंगियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था।


Spread the love