जशपुरनगर.
गुरूवार की सुबह कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना मे दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामला सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग़महरिया की है। जानकारी के अनुसार मृतक विजय लकड़ा और हीरा राम अपने एक अन्य साथी के साथ घर के पास एनएच मे मॉर्निंग वाक कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को रौंद दिया।
घटना मे विजय लकड़ा और हीरा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे घायल को गंभीर स्थिती मे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची। मृतकों के शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।



