Home छत्तीसगढ़ टीम भावना एवं अंतर-विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच...

टीम भावना एवं अंतर-विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन

23
0
Spread the love

टीम भावना, आपसी समन्वय एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30 जनवरी 2026 को टीम ओएचपी एवं एसपी-3 के मध्य एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन ओएचपी-बी परिसर में किया गया। यह आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3 एवं ओएचपी) श्री सजीव वर्गीज के नेतृत्व में संचालित टीम-बिल्डिंग पहल का हिस्सा था।

इस मैच में टीम ओएचपी का नेतृत्व महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री मनीष सिंह ने किया, वहीं टीम एसपी-3 का नेतृत्व श्री अरुण बेडेकर द्वारा किया गया। दोनों इकाइयों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को ऊर्जावान एवं जीवंत स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3 एवं ओएचपी) श्री सजीव वर्गीज तथा महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री राहुल बिजुरकर की उपस्थिति ने खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ओएचपी-बी परिसर में आयोजित इस सायंकालीन मैच ने अधिकारियों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी समन्वय, ऊर्जा एवं सौहार्द का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य वातावरण एवं बेहतर कार्य-संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उल्लेखनीय है कि अंतर-विभागीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी मैचों में एसपी-3 एवं ओएचपी के संविदाकर्मियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, जिनके मध्य आपसी प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इस पहल से प्रगति की प्रक्रिया में समान रूप से सहभागी संविदाकर्मियों के मध्य पारस्परिक सौहार्द, सहभागिता तथा एकजुट एवं सहयोगात्मक कार्य-संस्कृति की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।


Spread the love