Home देश त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर आग का तांडव, पार्किंग में खड़ी 200 से...

त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर आग का तांडव, पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा गाड़ियां बनीं राख

26
0
Spread the love

केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसने स्टेशन परिसर में भारी तबाही मचाई। प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास स्थित टू-व्हीलर पार्किंग क्षेत्र में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां खड़ी 200 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।आग लगने की जानकारी सुबह करीब 6:45 बजे मिली। चश्मदीदों के अनुसार, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पेट्रोल टैंकों की वजह से आग ने तेजी पकड़ी और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका आग की लपटों और काले धुएं से घिर गया। इस पार्किंग में आमतौर पर रोजाना 500 से ज्यादा दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं।


Spread the love