भारत से पाकिस्तान अपनी तुलना करता है लेकिन सच तो ये है कि उसकी अपनी मिसाइलें ही उसके हाथ से नहीं संभल रहीं. हाल ही में वो शाहीन-3 की टेस्टिंग कर रहा था लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि वो अपने हाथों बर्बाद होते-होते बचा.
पाकिस्तान अपने हथियारों को भारत के बराबर बताने की डींगें हांकता रहता है लेकिन उसके हथियार भी उसे धोखादे रहे हैं. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पाकिस्तान की शाहीन-3 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का रूटीन टेस्ट कर रहा था. इस दौरान एक भयानक हादसा हुआ. पाकिस्तान की मिसाइल चूक गई और लॉन्च के तुरंत बाद दिशा भटकते हुए बलूचिस्तान प्रांत के अशांत इलाके डेरा बुगती में फटकर गिरी.
हालांकि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस अकाउंट वहां मौजूद चश्मदीदों ने इसकी तस्वीर शेयर कर दी. रिपोर्ट्स की मानें तो मिसाइल अपने तय मार्ग से भटक गई थी और गिर गई. इसकी वजह से बलूचिस्तान के लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई. खबर नहीं फैले, इसलिए पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया और मीडिया को भी रोका गया.



