Home छत्तीसगढ़ बढ़ाया गया परीक्षा शुल्क, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को देने होंगे 800...

बढ़ाया गया परीक्षा शुल्क, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को देने होंगे 800 रुपये

28
0
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने पांच साल बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। 2026-27 सत्र से लागू नए शुल्क के तहत नियमित परीक्षार्थियों को अब बोर्ड परीक्षा, अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल मिलाकर 800 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 460 रुपये देने पड़ते थे।बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म के शुल्क में भी 70 रुपये की वृद्धि की गई है। पहले आवेदन के लिए 80 रुपये देने होते थे, जो अब बढ़कर 150 रुपये हो गए हैं। हालांकि प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके लिए पहले की तरह 80 रुपये ही देने होंगे।


Spread the love