Home Uncategorized बलौदाबाजार से रायपुर आ रही बस में अचानक लगी आग

बलौदाबाजार से रायपुर आ रही बस में अचानक लगी आग

28
0
Spread the love

रायपुर.

सोमवार सुबह रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में भैंसा गांव के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलती अवस्था में थी तभी अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी। यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। सड़क किनारे खड़ी बस कुछ देर बाद ही पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।


Spread the love