Home छत्तीसगढ़ बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर को कराया गया खाली

27
0
Spread the love

बालोद / बेमेतरा। CG BREAKING : बालोद जिले के सत्र न्यायालय भवन और बेमेतरा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। धमकी भरा मेल सत्र न्यायालय की आधिकारिक साइट पर आया।

मेल मिलने के बाद तुरंत बेमेतरा जिला न्यायालय और तहसील कार्यालय खाली करा दिए गए। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अभी जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बालोद में धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। जयस्तंभ चौक को चारों तरफ से   सील कर दिया गया और चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रख रहे हैं।बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी की जांच की जा रही है तथा मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे परिसर के साथ न्यायालय अनुभागीय अधिकारी राजस्व,तहसीलदार बालोद द्वारा व आसपास की जगह को खाली कर कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love