Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई 2025 माह में रचे कई उत्पादन कीर्तिमान

भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई 2025 माह में रचे कई उत्पादन कीर्तिमान

40
0
Spread the love

भिलाई.

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन उत्कृष्टता की संस्कृति को जारी रखते हुए जुलाई माह में सभी प्रमुख इकाइयों और तकनीकी मानकों पर कई उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

संयंत्र के अयस्क प्रबंधन संयंत्र (ओएचपी) ने कुल मटेरिअल हैंडलिंग में, जुलाई 2025 में 21,18,181 टन का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया, जिससे जुलाई 2024 में प्राप्त 19,86,239 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया है। वहीं स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में स्लैब उत्पादन 1,53,743 टन तक पहुँच गया, जो पिछले जुलाई में दर्ज 1,51,360 टन के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से बेहतर है।

कॉइल में वायर रॉड, कॉइल में टीएमटी रिबार, स्ट्रेट टीएमटी रिबार और क्वालिटी बार सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के उत्पादन की इकाई बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) ने 92,036 टन का प्रभावशाली उत्पादन कर, जुलाई 2024 के 84,260 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। इस बीच, संयंत्र से डायरेक्ट डिस्पैच 2,79,839 टन तक पहुँच गया, जो जुलाई 2023 में दर्ज 2,43,507 टन के पिछले उच्चतम स्तर से और बेहतर है, जो उत्पादन और प्रेषण प्रणालियों के बीच बेहतर समन्वय का संकेत देता है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई 2024 में तकनीकी मानकों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं। ब्लास्ट फर्नेस-6 पर सीडीआई दर जुलाई 2024 में 106.45 किग्रा/टीएचएम के पूर्व के सर्वोत्तम स्तर से बढ़कर 109.20 किग्रा/टीएचएम हो गई। इसी प्रकार, ब्लास्ट फर्नेस उत्पादकता (1-8) 1.94 टन/एम³/दिन तक पहुँच गई, जो जुलाई 2022 के बाद से सबसे उच्चतम है।

डाउनस्ट्रीम दक्षता में, श्रम उत्पादकता 731.40 टन/एम/वर्ष के उत्कृष्ट स्तर पर पहुँच गई, जो जुलाई 2024 में दर्ज 639.20 टन/एम/वर्ष से काफी अधिक है, और यह संयंत्र में बेहतर कार्यबल दक्षता को रेखांकित करता है।


Spread the love