Home देश महाकुंभ मेले में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग

महाकुंभ मेले में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग

63
0
Spread the love

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर-19 स्थित शिविर में भीषण आग लग गई। आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच इलाके में लगी, जो मेला क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते 20-25 टेंट जलकर खाक हो गए।दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग विकराल रूप ले रही थी। आग की चपेट में आने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।


Spread the love