Home छत्तीसगढ़ मिशन लक्ष्मी के तहत रूंगटा यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का...

मिशन लक्ष्मी के तहत रूंगटा यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

28
0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र ने बीएसपी सीएसआर के सहयोग से 29 नवंबर 2025 को रूंगटा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए “मिशन लक्ष्मी” के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. मनीषा कांगो ने किया। शिविर का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाना तथा आवश्यक नैदानिक परीक्षण उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रभावी स्वास्थ्य सत्र प्रदान किए गए। डॉ. माला चौधरी ने बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. मनीला यादव ने प्रजनन स्वास्थ्य, मेंस्ट्रुअल हाइजीन और कैंसर जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। सुश्री लता मिश्रा ने संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और महिला सशक्तिकरण पर उपयोगी सुझाव देते हुए प्रतिभागियों को जागरूक किया। सत्रों के पश्चात बाद हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्लूकोज, सिकलिंग ब्लड ग्रुपिंग और पैप स्मीयर की ब्लड जांच हुई।

कुल 188 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शिविर में भाग लिया, जिनमें से 112 लोगों के ब्लड सैंपल एकत्र किए गए। सभी प्रतिभागियों के लिए क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले 25 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सुश्री शशि सिंह द्वारा दिया गया।

यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. उदय कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. मनीषा कांगो, महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री शिवराजन नायर और उप प्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री के. के. वर्मा इस आयोजन के प्रमुख मेंटर रहे।

इस शिविर में रूंगटा यूनिवर्सिटी की निदेशक (स्कूल ऑफ़ फार्मेसी) डॉ. मधुलिका प्रधान, निदेशक (हेल्थ साइंसेज) डॉ. नेमा बालन तथा संकाय सदस्य रश्निता शर्मा, मानसी नागदेव, अलका पटेल, कुलविंदर कौर, रेज़ो रॉय और श्री प्रकाश वहाने का शिविर में महत्वपूर्ण योगदान रहा व साथ ही जेएलएन चिकित्सालय की टीम— श्री बुद्धेलाल, श्री शुभम, (टेक्नोलॉजिस्ट) सुश्री सारिका और श्रीमती जमुना ने भी अपना योगदान दिया।


Spread the love