Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल...

मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें किया नमन

71
0
Spread the love

रायपुर, 02 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बापू की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम स्वराज और स्वावलंबन सहित उनके आदर्शों पर चलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश की सेवा के लिए समर्पित था, वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे।


Spread the love