Home अन्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गांव बगिया में लोगों से की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गांव बगिया में लोगों से की भेंट-मुलाकात

56
0
Spread the love

 

रायपुर :  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने बगिया निवास में आमजनों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बगिया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से भेंटकर उनकी बातें भी सुनी। बड़ी संख्या में निवास पहुंचे आमजनों से श्री साय से बारी-बारी भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवास में पहुंचे कई समाज के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की।


Spread the love