Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, दैनिक वेतन भोगी और ...

मुख्यमंत्री से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, दैनिक वेतन भोगी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

76
0
Spread the love



मुंगेली 03 अक्टूबर 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज मुंगेली विश्राम गृह में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव संघ, दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जिले के विभिन्न संघ के प्रतिनिधियों ने अपने मांग एवं समस्याओं से संबंधित मांग पत्र एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अवगत कराया और इन समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने की आग्रह किया।
     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न संघों के मांग पत्रो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार  निराकरण करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग,  बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत,  पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर. आंचला,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास सहित  जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Spread the love