रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें सोमवार की शाम को राजधानी आएंगी। दोनों टीमें तीन दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में होने वाले दूसरी एकदिवसीय मैच के लिए राजधानी आ रही हैं। मैच के लिए स्टेडियम और आस-पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गई है।, एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए फैंस ने भी तैयारी की है। तीन दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे से मैच शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से मैच शुरू होग। इसे देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। यही वजह है कि मैच की सभी टिकटें पूरी तरह ऑनलाइन बिक चुकी हैं।भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह साफ दिख रहा है। टिकटें फुल बुक होने के साथ ही स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम में लगे सभी एसी को एक बार चेक किया जा रहा है। ताकी क्रिकेट प्रेमियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो और आराम से मैच का आंनंद ले सकें।



