Home देश मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा

मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा

5
0
Spread the love

उत्तर भारत में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को समय से पहले ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस सप्ताह 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखाई दे रही। हालांकि, सप्ताहांत तक तापमान में एक से दो डिग्री की हल्की गिरावट संभव है।मध्य प्रदेश में भी मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।राजस्थान में भी मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।


Spread the love