सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 01 अगस्त 2025 को 14वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 660 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच, उपचार के साथ 10 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन और 08 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया। शिविर में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. चंदन दास (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. जीवन लाल (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी), डॉ. नीना गुहा (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. कुमुदिनी तिग्गा (पेन मैनेजमेंट), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. मनीष देवांगन (सर्जरी), डॉ. कौशिक किशोर (बाल रोग), डॉ. अश्विन जायसवाल (ईएनटी), डॉ. आरती जैन (नेत्र रोग), डॉ. राहुल राजीव (मनोरोग), डॉ. शशांक अग्रवाल (त्वचा रोग विशेषज्ञ), सुश्री देवकी साहू (कनिष्ठ प्रबंधक), श्रीमती सुरजा जयप्रसाद (आहार विशेषज्ञ), श्री विकास पांडेय (फिजियोथेरेपिस्ट), डीएनबी डॉ. अभिषेक (ऑर्थो), डीएनबी डॉ. अग्नि (ईएनटी), डीएनबी डॉ. पारुल (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डीएनबी डॉ. कल्याणी (नेत्र रोग), डीएनबी डॉ. सुभाष (बाल रोग), डीएनबी डॉ. आदित्य (मेडिसिन), सुश्री रुखसार (फिजियोथेरेपी अप्रेंटिस) तथा श्री नितीश (रेडियोलॉजी टेक्निशियन) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल हॉस्पिटल से डॉ अमित पाण्डेय तथा उनके समस्त मेडिकल स्टाफ ने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। शिविर में स्थानियों को 10 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन (जोड़ों में लगने वाले इंजेक्शन) लगाए गए और 08 प्लास्टर चढ़ाए गए। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
राजहरा माइंस अस्पताल में आयोजित मेगा मेडिकल कैम्प के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत डॉ. कौशिक, डॉ. नीना गुहा एवं डीएनबी डॉ. सुभाष ने शिविर में उपस्थित माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के महत्व, पोषण संबंधी सही जानकारी देने के साथ शिशु के समग्र विकास में इसकी भूमिका और उससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ एम रविन्द्रनाथ के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ सौरव मुखर्जी, डॉ उदय कुमार तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, कार्मिक अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



