राजिम.
छत्तीसगढ़ के राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह घटना सरकार के संज्ञान में है और पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जो भी कार्रवाई विधिसम्मत होगी, वही की जाएगी। कानून के दायरे में रहकर प्रशासन अपना काम करेगा।



