Home छत्तीसगढ़ रायपुर में तीन दिन रहेंगे मोदी, शाह और डोभाल

रायपुर में तीन दिन रहेंगे मोदी, शाह और डोभाल

26
0
Spread the love

 रायपुर : नवा रायपुर के आइआइएम (IIM) परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस (60th All India DGP–IGP Conference) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे, लेकिन पहले से चर्चा में रहे उनके रोड शो की योजना निरस्त कर दी गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। वे 30 नवंबर को शाम दिल्ली लौट जाएंगे।कॉन्फ्रेंस में देशभर के राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आइबी, एनआइए, सीबीआइ और रा के अधिकारी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 500 आइपीएस अधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित शीर्ष सुरक्षा सलाहकार तीनों दिन रायपुर में रहेंगे।


Spread the love