Home देश लूथरा ब्रदर्स की दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका

लूथरा ब्रदर्स की दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका

25
0
Spread the love

दिल्ली की एक अदालत ने गोवा के नाइट क्लब में लगी आग के मामले में लूथरा बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। रोहिणी कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने जमानत याचिका खारिज की। 6 दिसंबर की रात नाइट क्लब में आग लगने के बाद लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड भाग गए थे। आरोपियों ने थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए चार सप्ताह की अग्रिम जमानत मांगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने लूथरा बंधुओं की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला शाम 5 बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया। आवेदकों के एक वकील ने दलील दी कि वे तुरंत वापस लौटने और जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, और अदालत से आग्रह किया कि उन्हें शुरुआत में ही दंडित न किया जाए।


Spread the love