Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत में तीन विकास कार्यों...

वन मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत में तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

131
0
????????????????????????????????????
Spread the love

रायपुर, 20 सितम्बर 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ 43 लाख 89 हजार रूपए की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में 74 लाख 95 हजार रूपए के डॉ भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन तथा 18 लाख 94 हजार रूपए के बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य और भूमिपूजन वाले कार्यो में 50 लाख के आरसीसी नाली, सीसी रोड, सामुदायकि भवन निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के 19 हितग्र्राहियों को राशन कार्ड भी वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद 36 वायदे में से अब तक 26 बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। उन्होंने ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ के बारें में जानकारी दी। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों के कल्याण और उन्हें विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए यह योजना ऐसे मजदूरों के लिए संजीवनी साबित होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया श्री महेन्द्र कंुभकार, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया श्री शत्रुहन साहू, श्री नीलकण्ठ चन्द्रवंशी, श्री कलिम खान, श्री गनपत गुप्ता, श्री होरी राम साहू, सभापति श्री रविन्द्र देवांगन आदि उपस्थित थे।


Spread the love