Home खेल विनेश फोगाट मामले पर खेल मंत्री ने दिया बयान

विनेश फोगाट मामले पर खेल मंत्री ने दिया बयान

87
0
Spread the love

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के बाद इसी सत्र के दौरान मोदी सरकार ने बजट पेश किया था। उस बजट पर लगातार चर्चा जारी है। इन सबके बीच संसद में आज ओलंपिक से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य होने को लेकर भी सांसदों ने सवाल की जिसके बाद खेल मंत्री ने इसका जवाब दिया। राज्यसभा में करतारपुर साहिब गलियारा के तर्ज पर ननकाना साहिब गलियारा विकसित करने की भी मांग उठी। वहीं, राहुल गांधी ने वायानाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। इन सबके बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब भी दिया।


Spread the love