Home छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति और कोविड के दौरान सेवा में लिए गए...

शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति और कोविड के दौरान सेवा में लिए गए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रकरणों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की गठित होगी कमेटी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

69
0
Spread the love

गठित कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं और कोविड स्वास्थ्य  कर्मियों की सेवा निरंतरता के लिए पात्रताओं और सेवा शर्तो का परीक्षण कर देगी रिपोर्ट

रायपुर, 10 सिंतबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी तरह कोविड-19 के दौरान सेवा में लिए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा-निरंतरता और उनकी सेवा शर्तां के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यह कमेटी भी इन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा निरंतरता और सेवा शर्तां के संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love