Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के सी.एम.एम. विभाग में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन

संयंत्र के सी.एम.एम. विभाग में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन

4
0
Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सी.एम.एम. विभाग में 17 मार्च, 2026 को सुरक्षा जागरूकता सप्ताह–2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री एस. के. बेहेरा रहे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य महाप्रबंधक (मेकैनिकल) श्री प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच. के. सचदेव, महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग) श्री एस. के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री सुनील कुमार, महाप्रबंधक श्री वर्गीस पी. जॉन, महाप्रबंधक श्री ज्ञानेश त्रिपाठी तथा महाप्रबंधक श्री जी. एस. राव उपस्थित रहे। समापन समारोह में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारी एवं संविदा कार्मिक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग में विभिन्न सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा कविता, सुरक्षा पोस्टर तथा टूल बॉक्स टॉक (कार्य से पूर्व सुरक्षा चर्चा) प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “पंचायत से कारखाना” शीर्षक से एक सुरक्षा नाटिका का मंचन किया गया, जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने सी.एम.एम. विभाग द्वारा 715 दिनों के शून्य दुर्घटना के महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी तथा ‘नियर मिस’ रिपोर्टिंग, टूल बॉक्स टॉक, परमिट टू वर्क जैसे मानकों के सतत पालन पर बल दिया। उन्होंने भविष्य में और उच्च स्तर के शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्त करने की अपेक्षा व्यक्त की।

सुरक्षा जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत आयोजित टूल बॉक्स टॉक प्रतियोगिता में पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किए गए। बी.एस.पी. श्रेणी में चार्जमैन (सी.एम.एम.) श्री अजय शर्मा को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, वहीँ संविदा कर्मी श्रेणी में बेल्ट ग्रुप के श्री अबू बशर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सुरक्षा कविता एवं सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिताओं में भी बी.एस.पी. कर्मचारियों तथा संविदा कर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री आनंद, श्री अनिल भावे एवं श्री प्रमोद कुमार का विशेष योगदान रहा।


Spread the love