Home छत्तीसगढ़ सागौन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

सागौन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

44
0
Spread the love

लगभग 2 लाख रूपए का अवैध सागौन जब्त, प्रकरण दर्ज

रायपुर,

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाने हेतु सुकमा वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के नेतृत्व में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 को उप वनमंडलाधिकारी श्री सुमेध सुरवाडे  के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्राधिकारी श्री गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में सघन छापामार कार्रवाई कर अवैध सागौन परिवहन एवं हाथ चिरान लकड़ी जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान 10 नग सागौन हाथ चिरान (0.162 घन मीटर) से भरा एक ऑटो जब्त किया गया। साथ ही सुकमा नगर स्थित रवि फर्नीचर मार्ट, गोल्डन फर्नीचर मार्ट और नंदिनी फर्नीचर मार्ट में छापे मारकर 61 नग अवैध हाथ चिरान (लगभग 1.138 घन मीटर), अवैध मशीनें और औजार बरामद किए गए।

इस पूरे अभियान में कुल 71 नग अवैध सागौन हाथ चिरान (लगभग 1.3 घन मीटर) जप्त कर नियमानुसार प्रकरण (पीओआर) दर्ज किया गया। जब्त सागौन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आँकी गई है।

इस कार्रवाई में वन विभाग के श्री कमलोचन कश्यप, श्री विमल कालोनी, श्री रामप्रसाद टेकाम, श्री राजू सोड़ी, श्री ईश्वर मौर्य, श्री केवल प्रसाद नेगी, श्री हरीश पदामी, श्री इरामती मण्डावी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


Spread the love