Home छत्तीसगढ़ सीबीआई अधिकारी बनकर NRI महिला से 80 लाख की ठगी

सीबीआई अधिकारी बनकर NRI महिला से 80 लाख की ठगी

37
0
Spread the love

राजनांदगांव: शहर के सन सिटी इलाके में डिजिटल अरेस्ट का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें अमेरिका से लौटी एक एनआरआई वृद्धा शीला सु बाल को फर्जी जांच का भय दिखाकर 80 लाख रुपए से ठग लिया गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने फोन कॉल के विवरण से एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़िता के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए मनीलांड्रिंग की जांच का हवाला दिया। इसके तुरंत बाद एक अन्य व्यक्ति ने जांच अधिकारी बनकर संपर्क किया और धमकी भरे स्वर में कहा कि जांच पूर्ण होने तक पीड़िता अपने सभी बैंक खातों की राशि उसके बताए खातों में जमा करें।


Spread the love