Home अन्य सुने मकान में सोने चांदी का ज्वेलरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,...

सुने मकान में सोने चांदी का ज्वेलरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपए का ज्वेलरी बरामद

91
0
Oplus_131072
Spread the love

अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर चोरी गए मशरूका के साथ आरोपी विजय यादव उर्फ वेदप्रकाश यादव को किया गया गिरफ्तार…प्रकरण में चोरी गए ईस्तेमाली सोने चांदी के ज्वेलरी किमती 2,50,000/रु को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया…

रायपुर। दिनांक 13.05.2024 को प्रार्थी दोमेन्द्र कुमार सिन्हा पिता धनरेश कुमार सिन्हा उम्र 30 साल साकिन झंडा चौक वर्मा किराना स्टोर्स के पास संजय नगर रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी अपने ड्यूटी चला गया और उनकी पत्नि एवं बच्चे अपने मायके चले गये थे।

रात करीबन 08ः00 बजे ड्यूटी से वापस घर आया तो देखा की उपर के कमरे का आलमारी का लाॅकर खुला हुआ था उसमें रखे सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 2,50,000/रु को कोई व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 388/24 धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत किया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और चोरी गए वाहन एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गए सोने चांदी के ज्वेलरी को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका का पता तलाश कर शीघ्र ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी गए मशरूका को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।


Spread the love