Home छत्तीसगढ़ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत टी.ए. बिल्डिंग परिसर में वृहद स्वच्छता...

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत टी.ए. बिल्डिंग परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित

40
0
Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र में 14 सितम्बर 2025 से जारी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत टी.ए. बिल्डिंग परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी कार्मिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री उत्पल दत्ता ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जन जागरूकता बढ़ाने में महाप्रबंधक (टीएसडी-जन स्वास्थ्य विभाग) श्री के. के. यादव की भूमिका की सराहना की और कहा कि “स्वच्छता का यह महायज्ञ तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी निभाए।”

अभियान के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अपशिष्ट प्रबंधन संस्थान – एस.एल.आर.एम. सेंटर, नेवई द्वारा कचरे से निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक खाद का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्रोत-स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को बढ़ावा देना तथा बागवानी प्रेमियों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प प्रदान करना था।

इस वृहद स्वच्छता अभियान की परिकल्पना एवं संचालन जन स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक (टीएसडी-पीएचडी) श्री के. के. यादव द्वारा किया गया। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई, कचरा पृथक्करण, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री राघवेंद्र गर्ग, श्री वाई. के. साहू, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) श्रीमती जया रॉय, सहायक महाप्रबंधक (पीएचडी) श्री रमेश गुप्ता, उप प्रबंधक (पीएचडी) श्री मिलिंद कुमार बंसोड व श्री विवेक मिश्रा, सहायक प्रबंधक श्रीमती स्वर्ण लता साहू, श्री देवानंद चौहान, इंस्पेक्टर श्री नागराजू, श्री जीतेन्द्र वर्मा, श्री प्रकाश बंछोड़, श्री शरत, श्री सुभास चंद्र महाराणा, श्री वी. सी. लहरे, सुश्री नीना मलिक, सुश्री शिखा ताम्रकार, सुश्री ए. सुजाता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love