Home खास खबर टीकाकरण में मुंबई ने बनाया इतिहास

टीकाकरण में मुंबई ने बनाया इतिहास

by Surendra Tripathi

मुंबई में कोरोना के टीके की एक करोड़ खुराकों की खपत कर ली गई है। मुंबई ने कोरोना टीकाकरण के मामले में नया कीर्तिमान बनाया है। यहां टीके की पहली और दूसरी खुराक मिलाकर कुल एक करोड़ टीके की खुराक इस्तेमाल की गई है। ऐसा करने वाला मुंबई देश का पहला जिला बना है।देश में शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीके की 62.25 लाख खुराक लगाई गईं। इस तरह देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 68 करोड़ के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 68 करोड़ 37 लाख 29 हजार 58 टीके की खुराक लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

Related Posts