Home खास खबर UP:चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका

UP:चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका

by Surendra Tripathi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में रहेंगी। लखनऊ दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही साथ संगठन के विभिन्न नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठनात्मक समीक्षा करेंगी। पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ भी वह बैठक करेंगी।

Related Posts