लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रही हैं और इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका आज दोपहर लखनऊ पहुंचीं और वह कौल हाउस में विश्राम करेंगी। उनका दौरा औपचारिक रूप से शुक्रवार 10 सितंबर से शुरू होगा। प्रियंका ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह अपने इस दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दल की तैयारियों का जायजा लेंगी।
प्रियंका तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची लखनऊ
previous post