Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान को उनके निवास पहुंचकर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान को उनके निवास पहुंचकर दी बधाई

by admin

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के राजातालाब स्थित पद्मश्री से विभूषित सूफी गायक व संगीतकार  मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री चौहान को पद्मश्री अलंकरण से नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने  मदन सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों से प्राप्त पद्म अलंकरण व प्रशस्ति पत्र दिखाया और पद्म अलंकरण समारोह का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री  बघेल  मदन सिंह चौहान के परिवारजनों से मिले। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विधायक  कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts