Home छत्तीसगढ़ वंदे भारत ट्रेन VIP कोटा को पूरी तरह खत्म

वंदे भारत ट्रेन VIP कोटा को पूरी तरह खत्म

33
0
Spread the love

कोलकाता.

हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए ‘वीआईपी कोटा’ को पूरी तरह खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद अब इस ट्रेन के नियम सार्वजनिक किए गए हैं।रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन पूरी तरह से आम जनता को समर्पित होगी। इसमें मंत्रियों, सांसदों या रेलवे के बड़े अधिकारियों के लिए कोई विशेष कोटा (HO कोटा) नहीं रखा गया है। यहां तक कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी अपने पास (Pass) का उपयोग कर इस ट्रेन में मुफ्त या विशेष अधिकार से यात्रा नहीं कर पाएंगे। इसका उद्देश्य टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।वंदे भारत स्लीपर में यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इस ट्रेन में यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट ही दिए जाएंगे। इसमें वेटिंग लिस्ट (Waiting List) और आरएसी (RAC) का कोई प्रावधान नहीं होगा। इससे ट्रेन के भीतर भीड़भाड़ नहीं होगी और हर यात्री को अपनी सीट पर शांतिपूर्ण सफर का अनुभव मिलेगा।


Spread the love