Home देश 89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन

89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन

77
0
Spread the love

मुंबई.

‘‘सत्यकाम’’ से लेकर ‘‘शोले’’ तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।अक्षय कुमार, अजय देवगन और करण जौहर समेत कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने सोमवार को धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारतीय सिनेमा का एक ‘‘सच्चा दिग्गज’’, ‘‘पीढ़ियों के लिए प्रेरणा’’ और ‘‘असली ही-मैन’’ कहकर याद किया। मुंबई में पुलिस ने धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। अक्षय ने दिग्गज अभिनेता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर युवा लड़का बनना चाहता था… हमारे फिल्म जगत के असली ‘ही-मैन’, पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। आप अपनी फिल्मों और अपने प्यार के जरिए जीवित रहेंगे। ओम शांति।’’


Spread the love