Home खास खबर देशभर में होली की धूम

देशभर में होली की धूम

by admin

देशभर में आज होली की धूम है। हर ओर होली का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। लोग पूरी तरीके से रंग में शराबोर नजर आ रहे हैं। अयोध्या हो या फिर कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, मुंबई हो या फिर कोलकाता, कश्मीर हो या कन्याकुमारी, होली पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।मोदी ने लिखा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार होली पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को रंगों और हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।

Related Posts