दिल्ली/रायपुर.
भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नवीन ने विधिवत रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि वे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के भीतर पिछले कई महीनों से संगठन के विभिन्न स्तरों पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक रही और अब उसका विधिवत समापन हुआ है।पीएम मोदी ने भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यही कारण है कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।



