Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम की जयंती पर उन्हें किया नमन

50
0
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम जी ने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से जन-जन तक मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।


Spread the love