Home छत्तीसगढ़ पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 31 जुलाई तक किया जा सकता...

पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 31 जुलाई तक किया जा सकता है ई-केव्हायसी

54
0
Spread the love

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजनांतर्गत योजना के समस्त लाभार्थी जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे है, को ई-केव्हायसी सत्यापन कार्य किया जाना है। ई-केव्हायसी सत्यापन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है ।  निर्धारित तिथि तक ई-केव्हायसी की प्रक्रिया पुरी नहीं करने वाले किसानों को अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

 

कृषि विभाग रायपुर  के उप संचालक ने बताया कि किसान दो तरीके से पीएम किसान योजना के लिए ई-केव्हायसी कार्य कर सकते है। पहला किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर  पर जा कर अपना ई-केव्हायसी करवा सकते है। दूसरा ई-केव्हायसी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाईन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद लैपटॉप अथवा मोबाईल से ओ टी पी के जरीये ई-केव्हायसी घर बैठे पूरी कर सकते है। सत्यापन कार्य होने के पश्चात ही योजना के किस्त की राशि कृषकों को प्राप्त होगी।


Spread the love